कनेक्शन कराते समय मैंने जब उस बुज़ुर्ग दंपत्ति की खुशी देखी तो मानो मेरा पूरा मेहनत सफल हो गया।




माननीय विधायक श्री Devendra Yadav जी के बड़े भाई माननीय Dharmendra Yadav जी द्वारा छावनी में वार्ड दौरा कार्यक्रम के दौरान राधे कृष्णा मंदिर के पास एक बुजुर्ग दंपत्ति माननीय बड़े भईया धर्मेंद्र यादव जी के समक्ष अपनी समस्या बताये, समस्या ऐसी थी कि पिछले 20 - 25 सालों से उस बुजुर्ग दंपत्ति के घर मे बिजली का कनेक्शन ही नहीं था। मैं आपको बताना चाहूँगा कि यह जो परिवार है, सिर्फ 2 लोगों का परिवार हैं। दोनों की उम्र 60 के आसपास हैं पुरुष दंपत्ति की सेहत खराब होने की वजह से महिला द्वारा काम करके घर का खर्च एवं पति की इलाज किया जाता हैं, इस परिवार से मिलने के बाद मानो अपने आप मे काफी अधूरापन लगता था कि हमारे पास ये संसाधन नहीं हैं वो संसाधन नहीं हैं इन्हें देखा तब समझ आया कि हमारे पास जो भी है जितना भी हैं बहुत हैं। बड़े भईया माननीय धर्मेंद्र यादव जी द्वारा बिजली विभाग को आदेश किया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बिजली का कनेक्शन देने को कहा गया। आज जब उनके घर पर कनेक्शन कराया गया कनेक्शन कराते समय मैंने जब उस बुज़ुर्ग दंपत्ति की खुशी देखी तो मानो मेरा पूरा मेहनत सफल हो गया। मैं उन बुज़ुर्ग दंपत्ति की ओर से मेरे बड़े भईया माननीय विधायक श्री देवेन्द्र यादव जी एवं बड़े भईया धर्मेंद्र यादव जी का बहुत बहुत आभार व्यक्त करता हूँ। 


Comments

Popular posts from this blog

मकर संक्रांति के उपलक्ष मे पतंग एवं रंगोली प्रतियोगिता

शिवराज शर्मा आदर्श सास्कृतिक मण्डल के सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए