भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली
जी तोड़ देने वाली 3-4 डिग्री की ठंड है, पानी पूरा शरीर अकड़ डाल रहा है, भारत जोड़ो यात्रा का दिल्ली से आगे का पड़ाव इतना आसान नहीं होने वाला था, कन्याकुमारी से निकली यह यात्रा बारिश और गर्मी दोनों झेल चुकी है अब ठंड की पारी है। सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर राहुल गांधी जैसे नेता को भी केंद्र सरकार द्वारा ठेंगा दिखाया जाता है। कभी पुलिस गाडियां रोक देती है तो कभी प्रोटेक्शन हटा देती है अब भीड़ सीधे राहुल गांधी की ओर बढ़ जाती है, लाखो लोगो का पड़ने वाला एक साथ धक्का तुम्हे जमीन में धंसा देगा, पब्लिक के बीच यात्रा का रोमांच इतना अधिक है की सुबह 6 बजे से लाखों लोग सड़क पर होते हैं 10 से 15 किमी तक केवल मुंडी मुंडी दिखाई पड़ती है। अब इन चाहने वालों की सुरक्षा भी मायने रखती है। छोटी सी एक चूक बड़ी घटना को न्यौता दे देगी। लेकिन राजनीति की खिंचावट में मानवता पीछे छूटती जा रही है। यह दुःखद है।
दक्षिण से मिलने वाला प्रेम उत्तर में भी मिलेगा यह किसी ने नहीं सोचा था। लेकिन अब यह जनसैलाब सा बन चुका है।
भीड़ के सामने रस्सा लिए चल रही यह पार्टी भिलाई के युवाओं की टीम है। वो युवा जो कल तक भिलाई में Team DY के नाम से जानी जाती थी। पिछले कुछ सालों में छत्तीसगढ़ में जाने जानी लगी। अब यह देश के इतिहास के सबसे वृहद यात्राओं में से एक भारत जोड़ो यात्रा में वोलेंटीयर के तौर पर काम कर रही है। छोटे छोटे बच्चों को महिलाओं को पकड़ पकड़कर भीड़ से बाहर करना उन्हे सम्हालना, गिरने नहीं देना। बुजुर्गों को प्रोटेक्ट करना। यात्रा के आगे भीड़ छांटना, रस्सा पार्टी के तौर पर हजारों लोगों के लोड को पीछे हटाना। राहुल गांधी जी के सुरक्षा घेरा को टूटने नहीं देना। समय से 4 बजे उठना सबको उठाना। तबियत पूछना, हालचाल लेना। ट्रेक शूट डालना टोपी पहनना रस्सा लादना मौके पर पहुंचना। यात्रा निकलने से पहले पूरी तैयारी करना और रात के 10 बजे तक बस दौड़ना, हपटना, गिरना, सम्हलना और आगे बढ़ना।
इस मेहनत के दो कारण है कि भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना, राहुल गांधी जी के साथ पूरी भीड़ की सुरक्षित रखना। मनोबल का कारण एक है हमारा नेता देवेंद्र यादव।
सबका लक्ष्य केवल एक किसी भी कीमत पर केंद्र की लापरवाही और गैर जिम्मेदाराना हरकत को सफल न होने देना।
मजे की बात यहां एक भी नेता नहीं है यहां सिर्फ और सिर्फ सेवक हैं। केवल सेवक।
#Team_Dy
Comments
Post a Comment